राजगीर/07.01.19। इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशीप में आशीष कुमार को गोल्ड मेडल मिला है। वीरायतन, राजगीर में आचार्य चंदनाश्री ने भी आशीष को सम्मानित किया। उसने पावापुरी स्थित तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर सेे पढ़ाई की है। साध्वी समप्रज्ञा ने भी आशीष को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से वीरायतन परिवार गौरवान्वित है।