पटना/07.01.19 । चार दिवसीय इलेक्ट्रिक ट्रेड एक्सपो के अंतिम दिन ब्लड डोनेशन कैंप में 51 यूनिट ब्लड जमा किये गये। एकत्रित ब्लड महावीर कैंसर संस्थान भेजा गया। बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन (BETA) एवं MVDSS के सदस्य कैंप में शामिल हुए। मानवता की सेवा के लिए इस अभियान की लोगों ने सराहना की।
ब्लड डोनेशन कैंप में अनिल रिटेलिया, विकास अग्रवाल, मुकेश हिसारिया, मनीष बैनतिया, जवाहर, संदीप सर्राफ, प्रकाश अग्रवाल, केशव अग्रवाल, अमित जालान, प्रकाश पुगलिया व सचिन लाठ समेत कई सदस्यों ने भाग लिया ।