पटना/ 07.01.19 । बेंगलुरु में 12 जनवरी को विद्यापति महापर्व समारोह होगा । कर्णाटक में रह रहे मिथिला समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को पाग एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया।
राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में पवन मिश्रा, उदय सिंह एवं अन्य शामिल थे।