मुख्य समाचार

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 11 फरवरी से 

पटना/10.01.19 । बिहार विधान मंडल का बजट सत्र 11 से 20 फरवरी तक है । 16, 17 एवं 19 फरवरी को बैठक नहीं होगी । राज्यपाल पहले दिन सेंट्रल हाॅल में दोनों सदन की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे । उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश होगा। 12 फरवरी को 2019-20 के लिए आय-व्यय विवरणी रखी जायेगी । 

13 फरवरी को वाद-विवाद एवं सरकार का जवाब होगा । 14 को 2018-19 के आय-व्यय संबंधित तीसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी । 15 फरवरी को लेखानुदान पर वाद-विवाद एवं मतदान होगा ।         
 


संबंधित खबरें