मुख्य समाचार

सौराठ में मिथिला चित्रकला संस्थान का शिलान्यास 

मधुबनी/10.01. 2019 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रहिका प्रखंड के सौराठ में मिथिला चित्रकला संस्थान एवं मिथिला ललित संग्रहालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । निर्माण अगस्त 2020 तक पूरा होने की संभावना है । मिथिला चित्रकला के लिए दो कोर्स होंगे । सर्टिफिकेट कोर्स छह माह का और दूसरा डिग्री कोर्स है । कोर्स करने वालों को आर्थिक सहायता, निःशुल्क हाॅस्टल एवं मेस की सुविधा मिलेगी । 

सीएम ने कहा मिथिला का विकास सरकार की प्राथमिकता सूची में है । पेंटिंग के प्रति भारत के अलावा दूसरे देश के लोगों में भी लगाव है। दोनों संस्थान को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जोड़ा गया है। इस मौके पर सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ एवं वासगीत पर्चा का वितरण भी किया गया ।
 


संबंधित खबरें