मुख्य समाचार

छोटे कारोबारियों को मिल सकता है 10 लाख का बीमा कवर

नई दिल्ली/एजेंसी । सरकार जीएसटी में रजिस्टर्ड लाखों छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए एक बीमा योजना लाने पर विचार कर रही है । कारोबारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तर्ज पर कम प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा उपलब्ध करायी जा सकती है।  

सूत्रों के अुनसार स्कीम उत्तर प्रदेश सरकार की कारोबारियों के लिए चलाई जा रही योजना के तर्ज पर हो सकती है। छोटे कारोबारियों को उनके कारोबार के आधार पर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिल सकता है । बजट सत्र शुरू होने से पहले योजना की घोषणा हो सकती है। 

साथ ही सरकार कारोबार को कंप्यूटरीकृत करने और व्यापार बढ़ाने वालों को कम ब्याज पर ऋण देने की योजना पर भी विचार कर रही है । महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी एक विशेष पाॅलिसी आ सकती है। 

सरकार ने इससे पहले 59 मिनट में कर्ज देने की घोषणा,  श्रम कानूनों में राहत एवं पर्यावरण नियमों को भी आसान किया है । छोटे उद्योगों के लिए कंपनी कानून में भी कुछ बदलाव किये गये हैं। 
 


संबंधित खबरें