मुख्य समाचार

तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव कालचक्र मैदान में शुरू

बोधगया/ 11.01. 2019 । तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का बोधगया के कालचक्र मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया । आयोजन राज्य सरकार के पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं बीटीएमसी ने किया है । इस अवसर पर बौद्ध महोत्सव पर आधारित एक वृत्तचित्र का प्रदर्शन एवं तथागत स्मारिका का विमोचन भी हुआ । श्रीलंका, म्यांमार, वियतनाम, कंबोडिया एवं इंडोनेशिया के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। 

सीएम ने कहा बौद्ध महोत्सव सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जा रहा है । भगवान बुद्ध के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाना है । विश्व शांति के लिए उनके विचारों पर अमल करने के साथ वैज्ञानिक पहलू पर भी चर्चा होनी चाहिए । 

उन्होंने सभी बौद्ध धर्मावलंबियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपको बिहार और बोधगया में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी । 2012 से शुरू बौद्ध महोत्सव बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे की देखरेख में भव्य हो रहा है। बोधगया के स्वरूप को और बेहतर बनाने के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी । राज्य सरकार उसे पूरा करेगी। महाबोधि कल्चर सेंटर का निर्माण 13 एकड़ जमीन पर हो रहा है । 145 करोड़ रुपये की लागत से 2020 तक इसके निर्माण की संभावना है। 

इस अवसर पर वेनेरबुल लेनचिंग फोंगवे, चेयरमैन लिंगवा मोनवे , चेयरमैन थमपा महादोरजे , चीफ मोंक ऑफ बौद्धिस्ट टेंपल, शिक्षा मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 


संबंधित खबरें