मुख्य समाचार

बिहार बजट की तैयारी के लिए पहली चर्चा 17 जनवरी को

पटना/16.01.2019। बिहार बजट 2019-20 की तैयारी के लिए पहली वार्ता नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ होगी। डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में बैठक 17 जनवरी (गुरुवार) को पुराना सचिवालय सभा कक्ष में होगी। 

अगले 15 दिनों में 3 समूह में वाणिज्य-उद्योग, कृषि, पशुपालन, सहकारिता व वानिकी तथा स्वास्थ्य व समाज कल्याण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक होगी। आम लोगों से भी 20 जनवरी, 2019 तक अपना सुझाव ऑनलाइन व ऑफलाइन वित्त विभाग की बजट शाखा को देने की अपील की गई है।

11 फरवरी से शुरू होने वाले विधानमंडल के सत्र में 2019-20 का पूर्ण बजट पेश कर 4 महीने के खर्च के लिए लेखानुदान के जरिए अनुमति ली जायेगी। 2004-05 का बजट आकार जहां 23,885 करोड़ का था वहीं 2018-19 में 1 लाख 76 हजार करोड़ का हो गया है। 

पहली बैठक में 8 नगर निगम के मेयर, 8 नगर परिषद के अध्यक्ष व नगर पंचायत के 8 सभापति के साथ जिला परिषद, प्रखंड समिति व ग्राम पंचायत के आमंत्रित 20 प्रतिनिधि भाग लेकर आगामी बजट के लिए अपनी राय देंगे। 
 


संबंधित खबरें