मुख्य समाचार

जैन धर्म के अहिंसा व प्रेम संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं    

पटना/ 17.01.19 । प्राचीन जैन श्वेतांबर मंदिर, पटना सिटी के नूतन जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए । उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि ऐतिहासिक है । यह जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म, ज्ञान, कर्म एवं निर्वाण भूमि है । 

जैन धर्म के अहिंसा, शांति और प्रेम के संदेश को लोगों को बताना चाहिए । समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव होगा और टकराव के वातावरण से छुटकारा मिलेगा । जैन समाज की आबादी कम है, लेकिन उनकी संपत्ति देश की संपत्ति की 50 प्रतिशत से अधिक है। यह उनकी मेहनत का नतीजा है । 

हाल में लछुआर पर्वत पर भगवान महावीर की सबसे पुरानी मूर्ति स्थापित की गई है । कहा जाता है कि राजवैभव छोड़ने के बाद भगवान महावीर के भाई ने यह मूर्ति बनवाई थी । यह मूर्ति चोरी हो गई थी, लेकिन प्रशासन की मुश्तैदी से इसे फिर से प्राप्त किया गया । सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सभी के लिए कर रही है। वैशाली एवं पावापुरी महोत्सव का आयोजन हो रहा है । राजगीर में भगवान महावीर 14 एवं भगवान बुद्ध 12 वर्षों तक रहे थे । भगवान महावीर और अन्य तीर्थंकर प्रेम, शांति और अहिंसा के प्रतीक थे । 

आचार्य विजय राजशेखर सुरेश्वर जी, मंत्री नंद किशोर यादव, पटना जैन ग्रुप संस्था के अध्यक्ष प्रियदर्शन राका ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर जैन मुनि, श्रद्धालु एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें