पटना/18.01.19 । फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया, पुणे (एफटीआईआई) 20 जनवरी को पटना में एडमिशन सेमिनार को आयोजन कर रहा है। सेमिनार का आयोजन बिहार बाल भवन किलकारी, सैदपुर (राजेंद्र नगर) में होगा। प्रो. मिलिंद दमले छात्रों को संबोधित करेंगे। एडमिशन के लिए 31 जनवरी, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर पहली लिखित परीक्षा 24 फरवरी, 2019 को होगी। एफटीआईआई पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीटयूट, कोलकाता (एसआरएफटीआई) में एडमिशन की चाह रखने वाले छात्रों के लिए सेमिनार उपयोगी होगा। दोनों संस्थान केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन हैं।