मुख्य समाचार

खेती में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

सबौर/18.01.19 । बिहार के अन्नदाता कौशल विकास प्रशिक्षण के जरिये अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर (भागलपुर) व अधीनस्थ महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। 2018-19 में राज्य सरकार ने 68 प्रशिक्षण देने का लक्ष्य दिया है।

प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए इच्छुक अन्नदाता व ग्रामीण युवा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की वेबसाइट www. bausabour.ac.in पर ऑननलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पहली बार शुरू की गई है। विश्वविद्यालय कृषि शिक्षा, रिसर्च, प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्य के प्रति सजग है। 


संबंधित खबरें