मुख्य समाचार

पर्यटकों की पसंदीदा जगह बना लेह

जम्मू/एजेंसी/19.01.2019 । जम्मू-कश्मीर का लेह जिला पर्यटकों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। 2018 में दूसरे देशों के करीब 50,000 लोगों ने यहां का भ्रमण किया। 3,524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लेह आने वाले पर्यटकों की संख्या भी 2018 में तीन लाख के आंकड़े को पार कर गयी। यह एक रिकॉर्ड है। 

   

राज्य के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2011 में पहली बार लेह का दौरा करने वाले पर्यटकों की संख्या लाख में पहुंची। उस साल 36,662 विदेशियों सहित कुल 1,79,491 पर्यटकों ने लेह का दौरा किया था।
 


संबंधित खबरें