पटना/ 23.01.19 । नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर देश ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। पटना में राजकीय समारोह का आयोजन गांधी मैदान के समीप सुभाष पार्क में किया गया। राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
जयंती समारोह पर मंत्री नंद किशोर यादव एवं कृष्णनंदन वर्मा समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे। राज्यपाल ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली। साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड परेड का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।