पटना/26.01.19 । गांधी मैदान में आयोजित 70 वें गणतंत्र दिवस समारोह में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला । उद्योग विभाग की झांकी को दूसरा, बिहार शिक्षा परियोजना को तीसरा एवं स्वास्थ्य विभाग की झांकी को चौथा स्थान मिला । समारोह में 16 विभागों की झांकियां निकाली गई । राज्यपाल लालजी टंडन ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सुशील मोदी फुलवारीशरीफ प्रखंड के पसही महादलित टोले के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए । गांव के बुजुर्ग रामदेव चौधरी ने झंडोत्तोलन किया । इस मौके पर सीएम ने हर घर नल का जल एवं हर घर तक पक्की गली-नाली निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया ।
जीविका समूह को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में 1.12 करोड़ का चेक भी दिया । सीएम ने 1 अणे मार्ग में झंडोत्तोलन के बाद बच्चों को जलेबी खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।