मुख्य समाचार

मोटर रैली 14 फरवरी को पहुंचेगी चंपारण व पटना

नई दिल्ली/पटना/28.01.19 । महात्मा गांधी के 150 वें जयंती समारोह पर सड़क परिवहन मंत्रालय मोटर रैली का आयोजन कर रहा है। रैली 14 फरवरी को चंपारण होते हुए पटना पहुंचेगी। इसकी शुरुआत 4 फरवरी, 2019 को राजघाट, नई दिल्ली से और समापन 24 फरवरी को म्यांमार के यांगून में होगा। 

मोटर रैली बापू के भारत, बांग्लादेश एवं म्यांमार से जुड़े स्थानों से गुजरेगी। करीब 7250 किलोमीटर की यात्रा राजघाट, साबरमती, पोरबंदर, दांडी, यरवदा, सेवाग्राम, जबलपुर, लखनऊ, गोरखपुर, चौरी चौरा, चंपारण, शांतिनिकेतन व कोलकाता होते हुए ढाका पहुंचेगी। 24 फरवरी को समापन म्यांमार के यांगून में होगा। आयोजन में कलिंग मोटर स्पोर्ट्स क्लब भी सहयोगी है। 


संबंधित खबरें