मुख्य समाचार

अमूल फ्रेंचाइजी व डिस्ट्रीब्यूटर के लिए www.amul.com  पर करें विजिट

पटना/आनंद/30.01.19 । अमूल कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं डिस्ट्रीब्यूटर लेने के इच्छुक कारोबारी सिर्फ www.amul.com पर विजिट करें । इसके अलावा कंपनी के टेलीफोन नंबर 02692-221258 पर भी संपर्क कर सकते हैं । कंपनी की वेबसाइट से मिलते नाम से बनी फर्जी वेबसाइट के कारण बिहार समेत देश के कई कारोबारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। फर्जी वेबसाइट चलाने वालों ने एजेंसी के इच्छुक लोगों से ऑनलाइन बड़ी राशि अपने खाते में जमा करवा ली है । बाद में लोगों को महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है ।    

अमूल का कहना है कि फ्रेंचाइजी एवं डिस्ट्रीब्यूटर लेने के इच्छुक लोगों से नाममात्र की जमा राशि सिर्फ चेक या डीडी से ही ली जाती है । इसके पहले पूरी जांच होती है । धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद हमने जनहित में सूचना जारी की है। गूगल से भी कहा गया है कि अमूल के मिलते नाम से बनी फर्जी वेबसाइट पर रोक लगाए । 

अमूल के दूध, घी, मक्खन, चीज, पनीर, आइसक्रीम, चाॅकलेट, छाछ, लस्सी एवं मिल्क शेक समेत कई प्रोडक्ट बाजार में हैं । गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) अमूल ब्रांड का संरक्षक है । इसके तहत ही देश व विदेश में मार्केटिंग होती है । 


संबंधित खबरें