पटना/30.01.19 । बिहार कैडर के 50 आईपीएस अधिकारियों ने वर्ष 2018 की अचल संपत्ति का ब्योरा अब तक गृह विभाग को नहीं भेजा है। जबकि 31 जनवरी 2019 अंतिम तिथि है। संबंधित अधिकारियों को sparrow सिस्टम से ही संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन भेजना है।
इस सबंध में 5 दिसंबर 2018 एवं 23 जनवरी 2019 को भी सूचना दी गई थी। समय पर सूचना नहीं मिलने से अधिकारियों का विजिलेंस क्लियरेंस एवं कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन रुका रहेगा।