मुख्य समाचार

क्राइम कंट्रोल के लिए बनेगी डीजीपी टीम

पटना/31.01.19। डीजीपी बनने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए एक टीम बनेगी, जिसे डीजीपी टीम कहा जायेगा । टीम में सीनियर आईपीएस अफसर होंगे। शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू किया जायेगा। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गुप्तेश्वर पांडेय इस पद पर फरवरी 2021 तक रहेंगे।

थानों में फरियाद लेकर आने वालों से पुलिसकर्मियों को अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा मेरी नजर में आरक्षी से लेकर वरीय अधिकारी सबकी एक समान इज्जत है। सभी अधिकारियों को काम पूरी जिम्मेवारी के साथ करना होगा। 

वर्तमान डीजीपी केएस द्विवेदी आज सेवानिवृत्त हो गये। गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। डीजीपी बनने से पहले वे डीजी ट्रेनिंग पद पर थे। उनके पास राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था।  
 


संबंधित खबरें