पटना/01.02.19 । राज्य सरकार ने 7 जिलों के डीएम समेत 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। नालंदा के डीएम त्यागराजन का तबादला दरभंगा, शेखपुरा के डीएम योगेद्र सिंह को नालंदा, सुपौल के डीएम बैद्यनाथ यादव को अररिया, किशनगंज के डीएम महेंद्र कुमार को सुपौल, अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा को किशनगंज की जिम्मेवारी दी गई है।
दरभंगा के डीएम चंद्रशेखर सिंह को सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। उनके पास सूचना व जनसंपर्क निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव इनायत खां को शेखपुरा का डीएम, मुंगेर के डीएम आनंद शर्मा को पर्यटन विभाग में संयुक्त सचिव एवं राजेश मीणा को मुंगेर का डीएम बनाया गया है।