पटना/02.02.19। केंद्रीय सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के इनक्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास किया। ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क, सहज तकनीक योजना एवं पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर को इंडिया नेट के साथ संबद्ध कर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, एसटीपीआई के महानिदेशक ओंकार राय, वरीय निदेशक दिवेश त्यागी, निदेशक मानस पांडा, विकास आयुक्त सुभाष शर्मा, प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, सचिव राहुल सिंह, सीएम के सचिव अनुपम कुमार समेत कई स्थानीय विधायक एवं गण्यमान्य मौजूद थे।