मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाएं 

पटना/02.02.19। राज्य सरकार कन्या शिशु के जन्म होने पर अभिभावकों को दो हजार की राशि दे रही है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए शिशु का जन्म सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में होना जरूरी है। राशि कन्या शिशु की माता के खाते में ट्रांसफर की जायेगी। 

दो हजार के साथ जननी-बाल सुरक्षा योजना राशि भी दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में जननी बाल सुरक्षा योजना राशि 1400 रुपये एवं शहरी क्षेत्र में 1000 है। दोनों योजनाओं की राशि मिला देने पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए राशि 3400 एवं शहरी क्षेत्र के लिए 3000 रुपये होगी।  

इतना ही नहीं कन्या शिशु को दो साल तक पूरा टीका दिलाने पर दो हजार प्रोत्साहन राशि भी स्वास्थ्य विभाग देगा। 
 


संबंधित खबरें