मुख्य समाचार

सीमांचल एक्स. हादसा में 6 की मौत, 30 घायल

हाजीपुर/पटना/03.02.19। सीमांचल एक्सप्रेस (12487) ट्रेन हादसा में अब तक 6 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 30 यात्री घायल हैं। रविवार की सुबह करीब 4 बजे सहदेई बुजुर्ग (वैशाली जिला) के पास ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गये। दुर्घटना की वजह पटरी में दरार बताया जा रहा है। सीमांचल एक्सप्रेस बिहार के जोगबनी (अररिया) से आनंद विहार (दिल्ली) जाती है।

रेल मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख एवं अन्य घायलों को 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने घटना को दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए 50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। 
 


संबंधित खबरें