हाजीपुर/पटना/03.02.19 । पाटलिपुत्र सर्राफा संघ ने हाजीपुर के सुरभि ज्वेलर्स में लूट की घटना को प्रशासनिक विफलता बताया है। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा हाजीपुर में लगातार हो रही घटनाएं कारोबारियों को आहत कर रही हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। संघ ने घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
सुरभि ज्वेलर्स से 2 फरवरी की देर शाम करीब दो करोड़ के गहनों की लूट हुई थी। हाजीपुर के युवा कारोबारी गुंजन खेमका के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गुंजन की हत्या 20 दिसंबर, 2018 को हुई थी।