मुख्य समाचार

सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट में तेजी लाने का निर्देश

पटना/05.02.19 । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौर ऊर्जा (solar energy) से संबंधित सभी प्रोजेक्ट में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कजरा (लखीसराय) और पीरपैंती (भागलपुर) में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। प्रेजेंटेशन में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, 1320 मेगावाट के बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट एवं तेनूघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) पर भी चर्चा हुई। सीएम ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम शुरू करने एवं जर्जर तारों को शीघ्र बदलने का भी निर्देश दिया।

प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने ऊर्जा विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रेजेंटेशन सीएम के समक्ष दिया। साथ ही योजनाओं के लिए और राशि देने की बात रखी। बैठक में ऊर्जा मंत्री, सीएम के परामर्शी, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ व केके पाठक, सीएम के प्रधान सचिव व सचिव, बिजली कंपनियों के एमडी मौजूद थे। 


संबंधित खबरें