पटना/05.02.19 । पटना एयरपोर्ट पर मस्कट (ओमान) से काठमांडु जा रही फ्लाइट की लैंडिंग करायी गयी। काठमांडु में मौसम खराब होने के कारण salam airlines की फ्लाइट की लैंडिंग संभव नहीं थी। इस कारण फ्लाइट को पटना लौटना पड़ा। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर राजेन्द्र सिंह लहौरिया ने बताया कि सुबह 9.56 से दो घंटे तक फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर रही। मौसम साफ होने पर काठमांडु के लिए रवाना की गई ।