मुंबई/07.02.19 । आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे रेपो रेट 6.50 से घटकर 6.25 फीसदी हो गया। रेट कटौती से होम व ऑटो
लोन पर ब्याज दरें कम होंगी। रेपो रेट में आरबीआई छोटे समय के लिए कमर्शियल बैंकों को लोन देता है। इसके विपरीत रिवर्स रेपो रेट में कमर्शियल बैंक आरबीआई को लोन देते हैं।
रिवर्स रेपो रेट घटकर 6 फीसदी एवं बैंक रेट 6.50 फीसदी पर आ गया। सीआरआर (कैश रिजर्व रेशियो ) 4 फीसदी पर बरकरार है। साथ ही बिना गारंटी के कृषि लोन देने की सीमा भी 1 लाख रुपये से बढ़कर 1.60 लाख रुपये हो गई है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के चार सदस्यों ने रेट कटौती के पक्ष में एवं दो ने पहले की स्थिति बनाये रखने के लिए मत दिया। समिति की अगली बैठक 2-4 अप्रैल को होगी।