मुख्य समाचार

रोटरी क्लब पटना आर्यन्स ने जांच शिविर का किया आयोजन 

पटना/09.02.19 । रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन्स ने टेंडर हर्ट्स इंटेरनेशनल स्कूल में बच्चों, उनके माता-पिता एवं दादा-दादी के लिए मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। ए.एस.जी आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने नेत्र की जांच की। 

यूनिसेफ, राजेंद्रनगर हॉस्पिटल ने रूबेला व खसरा का टीका एवं आरोग्य निकेतन हॉस्पिटल की डॉ श्रद्धा चर्खियार ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर पर सुझाव दिया। हड्डी के धनत्व की जांच डॉ विनीश रंजन ने की। जांच शिविर में लगभग 600 लोग लाभान्वित हुए । आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ पटना आर्यन्स के अध्यक्ष राजीव भार्गव, रवि भार्गव, शिवानी भार्गव एवं जुली भार्गव की अहम् भमिका रही।
 


संबंधित खबरें