मुख्य समाचार

वंदे भारत एक्स. को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

नई दिल्ली/14.02.19। वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री 15 फरवरी को नई दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। देश की पहली सेमी हाइस्पीड ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। ट्रेन 8 घंटे में कानपुर-इलाहाबाद होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। 17 फरवरी से आम लोगों के लिए परिचालन होगा। 

वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे है। शताब्दी की तरह इसमें विभिन्न श्रेणियां हैं, लेकिन यात्री सुविधाएं उससे बेहतर है। सोमवार और गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेगी। स्पीड, सुरक्षा और सुविधा इसकी पहचान है। कोच 18 माह में चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री में तैयार हुई है।
 


संबंधित खबरें