नई दिल्ली/एजेंसी/15.02.19 । भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रमोद चंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के नये चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया । वे इस पद पर जून 2019 तक रहेंगे ।
मोदी 1982 बैच के अधिकारी हैं । उन्हें सुशील चंद्रा के स्थान पर नियुक्त किया गया है । सुशील चंद्रा चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये हैं । सीबीडीटी आयकर मामलों में निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है ।
इधर, अरुण जेटली ने शुक्रवार को करीब एक माह के बाद वित्त मंत्री का कार्यभार फिर से संभाल लिया । जेटली अमेरिका से इलाज करा कर पिछले ही सप्ताह लौटे हैं । एक साल में दूसरी बार इलाज के लिए जेटली को अपने मंत्रालय के कामकाज से छुट्टी लेनी पड़ी थी ।