पटना/15.02.19। स्टेट इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एसआईपीबी) ने 12 फरवरी की बैठक में 49 प्रस्तावों को स्टेज वन के लिए क्लियरेंस दिया। बैठक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। इससे करीब 530 करोड़ का निवेश होगा। प्रस्ताव में फूड प्रोसेसिंग की 19 यूनिट, सामान्य क्षेत्र की 10, प्लास्टिक एवं रबड़ की 13, हेल्थकेयर व पर्यटन की 2-2 एवं टेक्सटाइल की 3 यूनिट हैं।
18 प्रस्तावों को वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस दिया गया। इनमें निवेश राशि 56.85 करोड़ है। स्टेट इनवेस्टमेंट प्रमोशन एक्ट 2016 लागू होने से अब तक 1028 प्रस्तावों को स्टेज 1 के लिए क्लियरेंस मिल चुका है।