नई दिल्ली/17.02.19। काॅन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 18 फरवरी को भारत व्यापार बंद की घोषणा की है। इस दौरान दिल्ली के सभी थोक और खुदरा बाजार बंद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के व्यापारी भी बंद में शामिल होंगे।
कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बंद के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। साथ ही पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण चीन निर्मित सामान का बहिष्कार भी किया जायेगा। शहीद के परिवार की मदद के लिए राशि एकत्रित की जा रही है।