मुख्य समाचार

पूर्णिया को सीएम ने दी 664 करोड़ की सौगात 

पूर्णिया/17.02.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया को 664 करोड़ रुपये लागत की 49 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने पूर्णिया इंजीनियरिंग काॅलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, पीएचईडी की 36 व पथ निर्माण विभाग की 13 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें धमदाहा से बीकोठी होते हुए बिहारीगंज, फलका चैक से करमनचक, रुपौली से मोहनपुर होते हुए विजय घाट जाने वाली सड़क शामिल हैं।

इस अवसर पर मंत्री जय कुमार सिंह व कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, क्षेत्र के सांसद व विधायक, अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, प्रधान सचिव हरजोत कौर, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त सफीना एएन व डीएम प्रदीप झा उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें