नई दिल्ली/21.12.19 । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 2018-19 के लिए ईपीएफ ब्याज दर में 0.10 फीसदी की वृद्धि की है। अब ब्याज दर 8.65 फीसदी होगा। इससे देश के 6 करोड़ ईपीएफ अंशधारकों को लाभ होगा।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की मंजूरी के बाद प्रस्ताव वित्त मंत्रालय भेजा जायेगा। वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही बढ़े ब्याज का लाभ अंशधारकों को मिलेगा। आज की बोर्ड बैठक में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, लेकिन निर्णय नहीं हो सका। श्रम मंत्रालय की अध्यक्षता वाली सीबीटी में सरकार, नियोक्ता एवं ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि हैं।