मुख्य समाचार

बीएयू में तीन दिवसीय किसान मेला 23 फरवरी से

सबौर/21.02.19 । बिहार कृषि विश्वविद्यालय  (बीएयू)  सबौर, भागलपुर में किसान मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक हो रहा है । उद्घाटन कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार करेंगे । बिहार के अलावा अन्य राज्यों से करीब 25 हजार किसान मेले में शामिल हो रहे हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की टीम भी इसमें शिरकत करेगी।

तीन दिवसीय मेला में कृषि, उद्यान एवं पशु प्रदर्शनी लगेगी। विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ सोहाने ने बताया उद्यान प्रदर्शनी में किसान अपने खेत की सब्जी, फल एवं फूल के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। पशुपालकों के लिए 24 फरवरी को पशु प्रदर्शनी लगेगी।

इस दौरान जैविक खेती और पोषक अनाज के माध्यम से किसान समृद्धि विषय पर विशेष कार्यशाला होगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि वैज्ञानिक सुझाव देंगे। किसान गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी व्यवस्था है। बिहार किसान डायरी, फसल के उन्नत बीज एवं फल के कलमी पौधे भी उपलब्ध होंगे।


संबंधित खबरें