मुख्य समाचार

किसान मेला के दूसरे दिन लगी पशु प्रदर्शनी

सबौर/24.02.19 । किसान मेला (23-25 फरवरी) के दूसरे दिन बिहार कृषि विश्वविद्यालय में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन वीसी डाॅ अजय कुमार सिंह ने किया। पशु मेले में पालतू जानवर आकर्षण के केंद्र रहे। 

साथ ही पोषक अनाज व सुरक्षा, जैविक खेती, हाइ वैल्यू क्राॅप जैसे स्ट्राॅबेरी की खेती पर परिचर्चा भी हुई। किसानों के लिए ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यूनिसेफ के सौजन्य से  पोषण आधारित समेकित खेती प्रणाली द्वारा आहार विविधता का जुड़ाव विषय पर एक कार्यशाला भी हुई। इस अवसर पर यूनिसेफ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। दूसरे दिन10000 से अधिक किसानों ने विभिन्न स्टाॅल को देखा।


संबंधित खबरें