मुख्य समाचार

राष्ट्रीय जल पुरस्कार योजना में मुंगेर को तीसरा पुरस्कार

पटना/25.02.19 । राष्ट्रीय जल पुरस्कार योजना 2018 के अंतर्गत पूर्वी जोन में मुंगेर जिला को तीसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार जल संरक्षण व प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए दिया गया है। मुंगेर के कृषि उपनिदेशक शशि शेखर मंडल ने सम्मान ग्रहण किया। 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मुंगेर जिला के हवेलीखड़गपुर प्रखंड के रमनकावाद , मधवा, गंगटा, गायधार, दरियापुर, इस्लामपुर एवं बसबिट्टी गांवों में जल संरक्षण के लिए कई कार्य किये गये हैं। योजना राज्य के 17 जिलों में कार्यान्वित हो रही है।
 


संबंधित खबरें