नई दिल्ली/एजेंसी/01.03.19। पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। विजया बैंक और देना बैंक के साथ विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
बैंक के निदेशक मंडल ने विजया और देना बैंक के शेयरधारकों को बाॅब के इक्विटी शेयर जारी करने और आवंटित करने के तिथि 11 मार्च तय की है। विजया बैंक के शेयरधारकों को 1000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर मिलेंगे। इसी तरह देना बैंक के शेयरधारकों को 1000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।