पटना/02.03.19। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी देने के लिए परिसर में एक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में पटना के उद्यमी, व्यवसायी एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। सभी ने चैंबर के निःशुल्क समाज कल्याण कार्यों की प्रशंसा की ।
चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि चैंबर ने 2014 में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है। इसके जरिये महिलाओं को सिलाई एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण मिल रहा है। उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। ब्यूटिशियन की मांग को देखते हुए ब्यूटिशियन कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
फिजियोथेरेपी एवं फिटनेस सेंटर 2 मार्च से शुरू हो गया है। इसका लाभ चैंबर के सदस्य एवं उनके परिवार ले सकेंगे। फिजियोथेरेपी से सुगम एवं कम खर्च में बीमारियों से निजात मिल जाती है। यहां लगभग सभी आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं।