मुख्य समाचार

बीएयू परिसरों को जोड़ने के लिए बनेगा सबवे अंडर पास 

पटना/03.03.19 । बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के दो परिसर को जोड़ने के लिए सबवे अंडरपास का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए 34.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है। योजना दो वर्ष में पूरी होने की संभावना है। पहले साल 15 करोड़ एवं दूसरे साल 19.25 करोड़ व्यय होने का अनुमान है। निर्माण होने से विश्वविद्यालय कर्मी एवं किसानों को काफी सुविधा होगी।  

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि बीएयू मुख्यालय परिसर के समीप रेलवे लाईन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरता है। इस कारण यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की आशंका रहती है। उत्तरी भाग में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक एवं शैक्षणिक परिसर एवं दक्षिणी भाग में आवासीय परिसर, महिला छात्रावास, कृषि विज्ञान केंद्र, अतिथि गृह, गव्यपालन, मुर्गी व मधुमक्खीपालन, बीज प्रसंस्करण एवं भंडारण इकाई है। 
 


संबंधित खबरें