पटना/कोयंबटूर/03.03.2019। महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा महाशिवरात्रि की अपनी अलग महत्ता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है।
इधर, कोयंबटूर (तमिलनाडु) स्थित ईश योग केंद्र में 25 वां महाशिवरात्रि उत्सव 4 मार्च को धूम धाम से मनाया जायेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह के मुख्य अतिथि हैं। ईश योग केंद्र के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव के नेतृत्व में ज्ञान, ध्यान व आनंद कार्यक्रम होगा। यहां योगी महादेव की 112 फुट ऊंची प्रतिमा है। इस मौके पर अमित त्रिवेदी, हरिहरन, कार्तिक व कई मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।