पटना/04.03.19 । बिहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2019 होटल मौर्या में 16 मार्च को हो रहा है। आयोजन बिहार उद्योग संघ का वेंचरपार्क कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव में कई सफल स्टार्टअप्स, एंजल इन्वेस्टर, मेंटर्स एवं वेंचर कैपटलिस्ट भाग लेंगे। इसमें शामिल होने के लिए www.biharstartupconclave.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कॉन्क्लेव में बिजनस प्लान प्रतियोगिता 2018 के विजेताओं को सम्मानित भी किया जायेगा। इससे पहले 2016 एवं 2017 में भी आयोजन हुआ था। वेंचर पार्क बिहार का पहला इन्क्यूबेटर है। इसे बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं भारत सरकार के डीआईपीपी से मान्यता प्राप्त है।
काॅनक्लेव में साइबर मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , इंडियन एंजल नेटवर्क के अध्यक्ष पदमजा रूपारेल, वेंचरपार्क के चेयरमैन सह अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक प्रमथ राज सिन्हा शामिल होंगे।
सफल स्टार्टअप्स में मैक्स होलसेल, थिंकरबेल लैब्स एवं ग्रेब हाउस के संस्थापक, एंजल इन्वेस्टर में आशा इंपैक्ट के हरिबाला सुब्रमन्यन व कार्तिक देसाई, क्रेयाॅन डाटा के श्रीकांत शास्त्री एवं न्यूज काॅर्प की नीता कपूर भाग लेंगे।
प्रेस काॅन्फ्रेंस में बीआईए के अध्यक्ष के.पी.एस. केशरी, वेंचरपार्क गवर्निंग बाॅडी के सदस्य सचिव संजय गोयनका, उपाध्यक्ष नरसिंह जायसवाल, महासचिव महावीर बिदासारिया, सदस्य विजय गोयनका व नरेश नंदन मौजूद थे।