मुख्य समाचार

जनपथ में हैंडलूम हाट का स्मृति इरानी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली/05.03.19 । जनपथ स्थित नवीकृत हैंडलूम हाट का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन इरानी ने किया। उन्होंने निफ्ट की तीन परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। हैंडलूम हाट की स्थापना वस्त्र मंत्रालय ने विभिन्न राज्य, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं हथकरघा उत्पादों को मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की है। वस्त्र मंत्री ने एक बुकलेट वर्ल्ड हैंडमेड टेक्सटाइल बाइनियल्स का भी विमोचन किया। इस अवसर पर वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें