पटना/05.03.19 । त्रिपुरारी शरण को उद्योग विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अभी वे पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं। श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
चार को प्रोन्नति : आईएएस अधिकारी आदेश तितरमारे, दयानिधान पांडेय, धर्मेंद्र सिंह एवं संदीप कुमार आर पुडकल कट्टी को विशेष सचिव में प्रोन्नति दी गई है। सभी 2006 बैच के हैं।