मुख्य समाचार

तीन आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार 

पटना/ 06.03.19 । तीन आईपीएस अधिकारियों को अपने वर्तमान पदस्थापन के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बच्चू सिंह मीणा अब विशेष शाखा के आईजी होंगे। उनके पास आईजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार होगा। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के आईजी डाॅ कमल किशोर सिंह सीआईडी कमजोर वर्ग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 
असैनिक सुरक्षा के एसपी मिथिलेश कुमार के पास विशेष शाखा के एसपी का अतिरिक्त प्रभार होगा। डीआईजी अशोक कुमार अब विशेष शाखा (सुरक्षा) में डीआईजी होंगे। 
 


संबंधित खबरें