मुख्य समाचार

दृष्टि बाधित लोगों के लिए सिक्कों की नई श्रृंखला जारी 

नई दिल्ली/07.03.19। दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूल सिक्कों की नई श्रृंखलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। सिक्के एक, दो, पांच, दस व बीस रुपये के हैं। 7 लोक कल्याण मार्ग में आयोजित एक समारोह में दृष्टि बाधित बच्चे विशेष रूप से आमंत्रित थे। बच्चों ने कहा इन सिक्कों से उनके दैनिक कामकाज में काफी मदद मिलेगी।

सिक्कों के आकार और भार कम से अधिक मूल्य के सिक्कों के अनुसार हैं। बीस रुपये मूल्य का नया सिक्का 12 दिशाओं का होगा और इसमें किसी तरह का नुकीला कटाव नहीं होगा। शेष मूल्य के सिक्के गोल आकार के होंगे। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और वित्त राज्य मंत्री पोन राधाकृष्णन उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें