पटना/08.03.19 । इको पार्क (राजधानी वाटिका) में 100 एमबीपीएस स्पीड की मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू हो गई है। सेवा का लोकार्पण डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने किया। उन्होंने कहा अगले चरण में संजय गांधी जैविक उद्यान में मुफ्त वाई-फाई सेवा शुरू होगी। यहां प्रतिवर्ष करीब 22 लाख लोग भ्रमण करते हैं।
इस साल जून तक बिहार की सभी ग्राम पंचायतों में ब्रॉड बैंड सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। 250 करोड़ की लागत से करीब 300 चुनिंदा स्कूल, कॉलेज व तकनीकी संस्थानों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इसके प्रचार-प्रसार की जरूरत है ताकि स्टूडेंट इस सेवा का लाभ ले सकें। इस मौके पर आईटी विभाग के सचिव राहुल सिंह भी मौजूद थे।