मुख्य समाचार

सुभाष चंद्र गर्ग बने वित्त सचिव

नई दिल्ली/एजेंसी/08.03.19। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग वित्त सचिव नियुक्त किये गये हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को मंजूरी दी है। राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सुभाष चंद्र गर्ग जून 2017 से आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। पूर्व वित्त सचिव अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गये। उन्हें 15 वें वित्त आयोग का सदस्य बनाया गया है।
 


संबंधित खबरें