मुख्य समाचार

बीएसएनएल के वित्त निदेशक बदले गये

नई दिल्ली/एजेंसी/15.03.19। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के वित्त निदेशक को बदल दिया गया है। दूरसंचार विभाग ने वित्त निदेशक की जिम्मेदारी सुजाता रे से लेकर कंपनी के मौजूदा निदेशक (मोबाइल व फिक्स) विवेक बंजाल को सौंपी है।  

फेरबदल को बीएसएनएल में मौजूदा वित्तीय संकट के संदर्भ में देखा जा रहा है। बीएसएनएल सबसे खराब वित्तीय हालात से गुजर रही है। 19 साल में पहली बार कंपनी अपने कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने में भी विफल रही है।
 


संबंधित खबरें