मुख्य समाचार

पंडारक मामले में सीएम को हाईकोर्ट से मिली राहत 

पटना/15.03.19। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव से पहले पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस ए. अमानुल्लाह ने आदेश में कहा है कि पंडारक हत्याकांड में नीतीश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला नहीं चलेगा। 

पंडारक (पटना जिला) के सीताराम सिंह की हत्या 16 नवंबर, 1991 को हुई थी। इस मामले में बाढ़ कोर्ट ने नीतीश कुमार पर भी केस चलाने की अनुमति दी थी। नीतीश ने इसके खिलाफ 2009 में हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 
 


संबंधित खबरें