पटना/16.03.19 । बिहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2019 में बेहतर बिजनस आइडिया के लिए छह प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व राशि उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने दी।
पहला पुरस्कार आईआईटी खड़गपुर के तीन लड़कों की टीम को मिली। रेडिमेड कपड़ों की परफेक्ट साइज के लिए इन्होंने थ्री डी माॅडल तैयार तैयार किया है। इसके लिए उन्हें संयुक्त रूप से एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला।
दूसरे स्थान पर रहे सचिन कुमार को 50 हजार रुपये दी गई। उन्होंने बिहार के सत्तू को इस तरह से पेश किया है कि लोग यात्रा के दौरान कहीं भी हेल्थ ड्रिंक के रूप में इसे ले सकते हैं।
तीसरा पुरस्कार ऋचा वात्सायन को इकोफ्रेंडली सेनेट्री नेपकीन बनाने के लिए मिला। उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन लोगों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार पाने वाले अतुल कुमार, हरसिल आनंद एवं दिलशाद अहमद हैं।
सीए अतुल कुमार ने करदाताओं की सहायता के लिए एप्प बनाया है। हरसिल आनंद ने स्मार्ट टी शर्ट तैयार किया है। इसमें लगे सेंसर की मदद से स्वास्थ्य संबंधित सूचनाएं मिलती रहती हैं। इंजीनियर दिलशाद अहमद के डिवाइस से मटेरियल की जांच की जा सकती हैं।